बहराइच: बनकटी में किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में पहुंचाया गया अस्पताल
बनकटी में एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में ज़हरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उसकी हालत बिगड गई। घटना की जानकारी परिजनों को हूई जिसके बाद उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने भारती का उपचार शुरू कर दिया है। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे जानकारी देते हुए किशोरी के पिता ने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।