बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया, न्यायिक कार्य से हुए विरत
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं ने सोमवार सुबह 11 बजे साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। यह बैठक पयागपुर तहसील में लेखपालों से हुए विवाद को लेकर आयोजित की गई जिसमें आज अधिवक्ताओं ने एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया और दोषी लेखपालों पर कार्यवाही की मांग की।