संडीला: बम्हनौआ पेंग पहुंची वन विभाग की टीम, जंगली जानवर के पंजों के निशान मिलने पर तलाश में लगी टीम
Sandila, Hardoi | Sep 28, 2024 अतरौली थाना क्षेत्र के बम्हनौआ पेंग गांव में रामौतार पुत्र छोटेलाल के बकरे को जंगली जानवर ने निवाला बना लिया जिसके बाद सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जंगली जानवर के पंजों के निशान देखे उसके बाद जंगली जानवर की खोज में टीम लग गयी है।ग्रामीणों ने टीम को बताया कि बाघ व भेड़िया हो सकता है।वन रेंज अधिकारी सण्डीला चन्द्र प्रकाश ने बताया जांच चल रही।