चकाई: चकाई पहुंचे जगदगुरु रामस्वरूपाचार्य ने कहा, राम कथा की ताली से ही उड़ेंगे संशय रूपी पक्षी
Chakai, Jamui | Apr 22, 2026 प्रखंड के पेटर पहाड़ी पंचायत अंतर्गत महारायडीह गांव में बुधवार दस बजे आयोजित रुद्र महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए चित्रकूट से पधारे जगद्गुरु पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य जी महाराज ने संशय को मानवता का सबसे बड़ा शत्रु बताया। उन्होंने कहा कि आज समाज में बढ़ते अपराध, पति-पत्नी के रिश्तों में कड़वाहट और परिवारों में बिखराव का मुख्य कारण आपसी संशय