हज़ारीबाग: चुरचू के गोंदवार में जंगली हाथियों का कहर, छह लोगों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल
चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में बीती रात जंगली हाथियों के हमले में छह लोगों की मौत हो गई।मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं,जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं।हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल ने घटना की पुष्टि करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की।