हज़ारीबाग: पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव के बयान से मचा बवाल, एनटीपीसी कर्मियों में फैली दहशत
हजारीबाग:केरेडारी कोल माइंस क्षेत्र में आंदोलन के दौरान पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे कंपनी अधिकारियों को माइंस क्षेत्र में नहीं आने की चेतावनी देते दिख रहे हैं। उनके बयान में प्रयुक्त शब्दों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद एनटीपीसी कर्मियों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है।