चुरचू के गोंदवार में हाथियों का हमला, 6 की मौत। हजारीबाग:देर रात पांच हाथियों का झुंड गोंदवार गांव में घुस आया। हमले में 6 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।मौके पर प्रशासन और वन विभाग की टीम पहुंची, इलाके में दहशत का माहौल है।