फुलवरिया: फुलवरिया के छात्र-छात्राओं ने ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत किया शैक्षणिक भ्रमण, छात्रों को मिलेगा नया अनुभव
प्रखंड के बैरागी टोला उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक राकेश कुमार चौबे और वरिष्ठ शिक्षक मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बीते कल मंगलवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय जगतौली का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह कार्यक्रम ट्यूनिंग आफ स्कूल पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक व्यवस्था से अवगत कराना था।