पीलीभीत: गांव बुधेली में मोबाइल चार्ज करने को लेकर युवक की लाठी डंडे व धारदार हथियार से पीटकर हत्या
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर कलां के मौजा बुधेली के सर्वेश और सोनू का रात मोबाइल चार्ज करने को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि सोनू ने सर्वेश पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने रात में ही घायल सर्वेश को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था