महागामा: टिका टोला बैरियर के समीप गैस सिलेंडर में आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख, महिला गंभीर रूप से झुलसी
Mahagama, Godda | Jun 10, 2026 गैस सिलेंडर लीक होने के कारण एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के टीका टोला बैरियर के समीप की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला रेखा देवी गैस चूल्हा जलाकर खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा लेकिन महिला को इसका पता नहीं चल सका। इसके बाद अचानक सिलेंडर में आग पकड़ लिया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझा।