संग्रामपुर: चौथी सोमवारी पर संग्रामपुर के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पवित्र श्रावण माह की चौथी सोमवारी पर सोमवार को संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। वहीं, विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला भी अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। चौथी सोमवारी के अवसर