निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला नाबालिग छात्र, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक घटना
मंगलवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक नाबालिग छात्र का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार छात्र अकेला रहकर पढ़ाई कर रहा था। जब परिजन कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां छात्र का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस