जैतपुर: तीन हाथियों के साथ मेगा रेस्क्यू शुरू, उत्पाती हाथी कैंप तक पहुंचा
केशवाही वन परिक्षेत्र के बेरिहा में उत्पाती हाथी को काबू करने वन विभाग ने तीन प्रशिक्षित हाथियों के साथ मेगा रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। बीती रात हाथी रेस्क्यू कैंप तक पहुंच गया था। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि दो दिन में हाथी को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित कर लिया जाएगा। वीडीओ गुरुवार सुबह 8 बजे सामने आया है।