मड़ियाहू: सुखलालगंज बाजार में खौलता तेल फेंकने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज बाजार में महिला दुकानदार पर खौलता तेल फेंकने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बुधवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि आरोपी मोहम्मद अमीन उर्फ दत्तन निवासी सुखलालगंज बाजार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।