शिवपुरी नगर: स्वस्थ आयु का संकल्प: शिवपुरी में योगमय हुई सुबह, पोलो ग्राउंड पर उमड़ा जनसैलाब
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सुबह करीब 8 बजे पूरा शिवपुरी जिला योग के रंग में रंगा नजर आया। "स्वस्थ आयु के लिए योग" की थीम पर आयोजित इस विशेष दिन पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय स्थित तात्या टोपे खेल परिसर में हुआ, जहाँ सुबह की पहली किरण के साथ ही हजारों लोग ने योग किया।