औराई: औराई के एक गांव से किशोरी को किया गया अगवा, छह लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीया किशोरी को अगवा कर लेने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर परिजन ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे में थाना में आवेदन दिया है। इसमें छह लोगों को आरोपित किया है। बताया कि 27 जून को किशोरी घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसे अगवा कर लिया। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला।