कैराना: कैराना पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया, चोरी की बाइक के पार्ट्स बरामद
गत जनवरी माह में कैराना कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग का खुलासा किया था। पुलिस ने चोरी की 20 बाइक, पार्ट्स, फर्जी नंबर प्लेट के साथ रिजवान अंसारी उर्फ भूरा व मोहम्मद शकील निवासीगण गांव टांडा थाना छपरौली जनपद बागपत को गिरफ्तार किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। अब एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है।