बेगूसराय: सिंघौल थाना पुलिस ने अपहृत लड़की को सकुशल बरामद किया, SP ने दी जानकारी
सिंघौल थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को सकुशल बरामद किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि सिंघौल थाना को सूचना मिली कि एक लड़की का अपहरण कर लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान करते हुए लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है.