नानपारा: बिसुनापुर गांव में लोमड़ी ने एक बुजुर्ग पर किया हमला,गुसाए ग्रामीणों ने पीट पीट कर लोमड़ी को उतारा मौत के घाट
बहराइच में जंगली जानवरों के हमले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं, यहां पहले से ही भेड़िया, सियार, बाघ के हमलों से लोग परेशान हैं. अब लोमड़ी भी पागल हो गई है. बहराइच जनपद में एक लोमड़ी ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया, दिन में घर के दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग पर पागल लोमड़ी आकर झपट पड़ी, उनके चेहरे पर नोंच दिया, भगाने के बाद भी लगातार हमलावर रही।