नानपारा: इटहा नदी घाट पर दर्जनों गणेश प्रतिमाओं का नम आंखों से सकुशल विसर्जन किया गया, पुलिस बल रही मुस्तैद
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के इटहा गांव स्थित नदी घाट पर आधा दर्जन गणेश प्रतिमा का शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन किया गया। इस दौरान सभी पूजा पंडालों की मूर्तियों को एकत्रित कर भक्त नाचते गाते पहुंचे। सभी पंडाल के आयोजकों ने एकत्रित होकर डीजे के धुन में नाचते गाते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा को इटहा स्थित नदी में विसर्जन किया।