रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में आयोजित मिस्टर यूपी बॉडी बिल्डिंग शो में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना रहे मुख्य अतिथि
Rampur, Rampur | Dec 1, 2024 रविवार शाम 4:00 के आसपास रामपुर बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से सूर्या बैंक्वेट हॉल में बॉडी बिल्डिंग शो का आयोजन किया गया। जिसमें मिस्टर यूपी 2024 के ट्रायल के माध्यम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ। मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।