रामपुर: पहाड़ी गेट के पास सड़क पर खेल रहे किशोर को बाइक सवार युवक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया, किशोर अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Dec 1, 2024 पहाड़ी गेट के पास सड़क पर खेल रहे एक किशोर को बाइक सवार युवक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। किशोर जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। घटना रविवार की शाम 5:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल किशोर को सरकारी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल की इमरजेंसी भेजा, जहां पर उपचार चल रहा है। बाइक सवार घटना के बाद से फरार है ।