रामपुर: रविवार को मण्डय्यान उदयराज में मोटरसाइकिल के सामने कुत्ता आने से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Dec 1, 2024 घटना रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास की है। थाना शहज़ादनगर क्षेत्र के मण्डय्यान उदयराज निवासी देवकी नंदन फेक्ट्री से काम करके घर लौट रहे थे। मण्डय्यान उदयराज हाइवे पर मोटरसाइकिल के सामने अचानक कुत्ता आ गया। जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में देवकी नंदन घायल हो गए घायल को एंबुलेंस के माध्यम से रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।