रामपुर: रविवार को धमोरा रेलवे स्टेशन के निकट दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, हादसे में दो लोग घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Dec 1, 2024 घटना रविवार शाम 6 बजे के आसपास की है। थाना शहज़ादनगर क्षेत्र के ग्राम नानकार निवासी महेंद्र यादव और धूप सिंह मोटरसाइकिल पर काम करके घर लौट रहे थे। धमोरा रेलवे स्टेशन के निकट दो मोटरसाइकिलें आपस मे टकरा गई। हादसे में दोनो लोग घायल हो गए। घायलों को रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।