इस्लामपुर: स्नातक कॉलेज के पास 6.78 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, 13 पुड़िया स्मैक और ₹2100 नकद बरामद
नालंदा एसपी हृदयकांत के निर्देश पर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस्लामपुर थाना पुलिस ने मुर्गियाचक स्थित स्नातक कॉलेज के पास छापेमारी कर एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 13 पुड़िया में 6.78 ग्राम स्मैक और 2100 रुपये नकद बरामद किए हैं।