बाजितपुर टांड़ी गांव निवासी शराब कारोबारी नागेंद्र चौधरी को पुलिस ने बुधवार को दोपहर 12 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके खिलाफ करपी थाने में कांड संख्या 44 ऑब्लिक 26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी ।प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस के द्वारा काफी सरगर्मी से तलाश की जा रही थी ।इसके उपरांत गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई।