बागपत। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांगनौली गांव में कट बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंगलवार को बागपत स्थित एनएचएआई कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। किसानों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर तालाबंदी का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इससे किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने कहा कि कट न होने से ग्रामीणों और किसानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। किसानों ने एनएचएआई के परियोजना डायरेक्टर को मौके पर बुलाकर वार्ता कराने की मांग की।
#BaghpatBKU
#FarmersProtest
#NHAI
#GangnoliCutDemand
#DelhiDehradunExpressway
#FarmersVoice
#RoadConnectivity
#RuralDevelopment
#HighwayProject
#PublicProtest
#InfrastructureIssues
#TrafficConcerns
#BaghpatNews
#UttarPradesh
#ExpresswayNews
#FarmersRights
#baghpatbreakingnews
Baraut, Bagpat | Jun 23, 2026