सासाराम: सासाराम मुफस्सिल थाना के पुलिस ने दहियार गांव से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
Sasaram, Rohtas | Jan 24, 2024 सासाराम मुफस्सिल थाना के पुलिस ने दहियार गांव से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम दीपक कुमार बताया जाता है। इनके पिता का नाम निर्मल सिंह है दहियार गांव में यह व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहा था। इसी दौरान सासाराम मुफस्सिल थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब के साथ या व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।