बख्शी का तालाब: महिगवां पुलिस की बड़ी सफलता: एक सप्ताह से लापता दो युवतियां सकुशल बरामद
लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र से लापता हुई दो युवतियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 23 मई 2026 को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी 25 वर्षीय और 20 वर्षीय बेटियां 21 मई की रात घर से चली गई थीं और वापस नहीं लौटी थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की।