डीएलएसए के 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत इचाक के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुटुमसुकारी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएलवी आदर्श गुरु, अभिषेक गिरी और रोहित कुमार ने विद्यार्थियों को बाल अधिकार, साइबर अपराध, निःशुल्क विधिक सहायता व महिला-बाल संरक्षण कानूनों की जानकारी दी।