कहरा: कोरलाही में इंडियन इनक्लूसिव पार्टी के सुप्रीमों ई. आईडी गुप्ता ने जनसभा को संबोधित किया, जुटी समर्थकों की भीड़
इंडियन इनक्लूसिव पार्टी सुप्रीमों ई.आईपी गुप्ता इनदिनों इंकलाब यात्रा कर रहे है इसी कड़ी में आज सहरसा नगर निगम क्षेत्र के कोरलाही में एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए पान समाज के लोगों को अपने अधिकार को लेकर एकत्रित होने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि जो भी गठबंधन हमारे समाज को नौकरी में आरक्षण देगा उसे ही हमारे समाज का वोट मिलेगा।