कहरा: इंडियन इनक्लूसिव पार्टी सुप्रीमो ई.आईपी गुप्ता बरियाही पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने बाइक काफिले व ढोल नगाड़ों से किया स्वागत
पान समाज का अगुआई कर रहे इंडियन इनक्लूसिव पार्टी सुप्रीमो ई.आईपी गुप्ता अपने इंकलाब यात्रा के क्रम में सहरसा पहुंचे। उसी कड़ी में पान समाज के उत्थान एवं आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से मिलने बरियाही बाजार पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने बाइक काफिला के साथ एवं ढोल नगाड़ों के धुन पर उनका भव्य स्वागत किया।