सेपउ: बसई नवाब में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा, सड़क जाम की
Sepau, Dholpur | Apr 8, 2026 सैंपऊ। कस्बे के बसई नवाब क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर बुधवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से पानी की सप्लाई बाधित होने से परेशान महिलाएं खाली बर्तन लेकर चौराहे पर पहुंच गईं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं ने सड़क पर बर्तन रखकर सैंपऊ-खेरागढ़ मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। इस दौरान महिलाओं ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर