दिनारा: दिनारा से गायब स्कूल संचालक मिला सुरक्षित, पुलिस ने अपहरण से किया इनकार
Dinara, Rohtas | May 27, 2026 दिनारा से पिछले दिनों गायब स्कूल संचालक को पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया। जानकारी के अनुसार दिनारा थाना क्षेत्र के पिथनी गांव निवासी आशुतोष कुमार सिंह अपनी मां और नवविवाहिता पत्नी के साथ दिनारा में किराये के मकान में रहकर विद्यालय का संचालन करते थे। बीते 20 मई की शाम से वह अचानक लापता हो गए थे। स्कूल संचालक की मां ने थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई थी।