डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र के धंबोला गांव में बस स्टैंड के पास बने दो सूने घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोर दोनों घरों से 7 लाख 25 हजार का कैश और करीब 20 लाख के सोने - चांदी के जेवर व चांदी के सिक्के चुरा ले गए । इधर मैन बस स्टैंड के पास हुई चोरी की वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त की भी पोल खोलकर रख दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।