शिमला शहरी: हिमाचल सरकार की कैबिनेट मीटिंग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय में चल रही है
हिमाचल सरकार की कैबिनेट मीटिंग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय में चल रही है। इसमें विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख तय हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, अगस्त के आखिरी सप्ताह या फिर एक सितंबर को विधानसभा का मानसून सत्र बुलाया जा सकता है। इस पर कैबिनेट को अंतिम फैसला लेना है।