जखनिया: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दुकान जा रहे युवा व्यवसायी की दर्दनाक मौत, दुर्घटना के बाद पिकअप पेड़ से टकराई
करंडा थानाक्षेत्र के मेहरौली स्थित एचपी पेट्रोल पंप के निकट बुधवार को सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ने युवा व्यवसायी 22 वर्षीय प्रियांशु यादव मोनू पुत्र राजेश यादव को बुरी तरह रौंद दिया। इस भीषण दुर्घटना में में युवक की हृदयविदारक मृत्यु हो गई। बाद में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।