राघोगढ़: सिद्धपीठ गाडरवारा धाम में रचा इतिहास, एक मंडप के नीचे 211 जोड़ों का हुआ निशुल्क विवाह
Raghogarh, Guna | May 14, 2026 राघोगढ़ तहसील के सिद्धपीठ गाडरवारा धाम पर 14 मई 2026 को इतिहास रचा। धाम के पीठाधीश्वर पंडित दीपक पारीक ने बताया, पहली बार 211 जोड़ो का एक मंडप के नीचे निशुल्क सामूहिक विवाह रीति रिवाज से संपन्न कराए। खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष केपी यादव साधु संत महंत और बड़ी संख्या में जनसैलाब शामिल हुआ। पंडित दीपक पारीक ने अपनी बहन का विवाह भी इसी सम्मेलन में किया।