मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला, मंदिर से लौटते समय हुई वारदात, तीन हमलावर हिरासत में
जिगना थाना क्षेत्र के बडेरा चौबे गांव में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे एक युवक पर चाकू से हमला किया गया बाइक सवार सात आठ हमलावरों ने फुलवरिया मोड पर उसे घेर कर लवलुहान किया युवक की पहचान भावा जरेला गांव निवासी 20 वर्षी विकास बिंद पुत्र कृष्ण बिंद के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि मैं शिव मंदिर से दर्शन कर अपने घर लौट रहा था उसी समय मेरे ऊपर चाकू से हमला हुआ।