मौदहा: नरायच गांव में साइबर ठगी होने पर पीडित ने पुलिस में की कार्यवाही की मांग
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से साइबर अपराधियों ने 5600 रूपये झटक लिये। नरायच गांव निवासी सद्दाम पुत्र अब्दुल सत्तार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि ऑनलाइन के माध्यम से सोलर पंप योजना में 5600 रुपये टोकन मनी जमा करने के लिए लिंक प्राप्त हुआ था। जिसको खोलते ही सरकार की वेबसाइट की तरह एक वेबसाइट शो करने लगी।