मौदहा: मौदहा क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ छेड़खानी पर शुरु हुई आरोपी की तलाश
मौदहा कोतवाली क्षेत्र की बड़ी आबादी वाले एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री गत 5 फरवरी को शाम के समय गांव की दुकान से सामग्री लेकर घर की ओर आ रही थी। तभी घात लगाकर बैठे गांव के ही रवि पुत्र इंद्रपाल ने उसकी पुत्री को बुरी नीयत से दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा था। इसी मामले में पुलिस से शिकायत कर पीड़ित ने कार्रवाई की माँग की है।