ललितपुर: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में क्षेत्राधिकारी सदर ने दी जानकारी
सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुरा में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई थी। थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया। प्रकरण के संबंध में अभियुक्त जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष है नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है