अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वेयरहाउस के पास व अन्य स्थानों पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रमो का हुआ आयोजन
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम के मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर आज अनूपगढ़ में भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।स्कूलों में राम सकीर्तन, सुंदरकांड का पाठ,राम धुन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए और विद्यार्थियों को भगवान श्री राम के जीवन के बारे में भी बताया गया।