सहारनपुर: जिलाधिकारी ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत निर्माणाधीन 135 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान द्वारा भारत सरकार की नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत, निर्माणाधीन 135 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का शनिवार शाम 6:00 बजे स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।