चित्तौड़गढ़: CM की चित्तौड़गढ़ में दानवीर भामाशाह के पैनोरमा निर्माण की घोषणा का जैन समाज की संस्थाओं ने किया स्वागत, जताया आभार
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा चित्तौड़गढ़ में दानवीर भामाशाह का पैनोरमा निर्माण की घोषणा का स्वागत करते हुए जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल ने विश्वास जताया कि इससे आमजन को भामाशाह के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का सुअवसर मिलेगा। अध्यक्ष डॉ सेठिया ने कहा कि देसी विदेशी पर्यटकों के साथ देश की भाभी पीढ़ी को प्रेरणा मिल सकेगी।