चित्तौड़गढ़: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रताप नगर में भाजपा नगर मंडल की बैठक का हुआ आयोजन
चित्तौड़गढ़ प्रताप नगर में भाजपा नगर मंडल की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। भाजपा नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता मे बैठक में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। लोकसभा चुनाव 2024 में मेरा भूत सबसे मजबूत के तहत पूरी ताकत के साथ युवाओं को चुनाव में लगकर कार्य करने की अपील की गई। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या मे मौजूद रहे।