अजयगढ़: ग्राम सलैया के समीप किलकिला नदी के तेज बहाव में बही 3 गाय, रपटा पार करने के दौरान बाल-बाल बचे बाइक सवार
Ajaigarh, Panna | Jul 27, 2024 किलकिला नदी के रपटा के ऊपर पानी होने के दौरान रपटा पार करते समय एक स्थानीय चरवाहे की तीन गाय पानी के तेज बहाव में बह गई हैं इसी प्रकार रपटा पार करते समय 2 बाइक सवार भी बाल-बाल बचे हैं। कलेक्टर सुरेश कुमार,एसपी साईं कृष्णा एस थोटा व होमगार्ड जिला कमांडेंट एसवी पाण्डेय के द्वारा लोगों से अपील की गई है नदी नालों पुल एवं रपटा आदि के ऊपर पानी बहने पर पार न करे ।