बकानी: बकानी वन विभाग की टीम ने रटलाई वनखंड से गीली लकड़ी से भरे ट्रैक्टर को ज़ब्त कर चालक को किया गिरफ्तार
बकानी वन विभाग की टीम ने आज शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे क्षेत्रीय वन अधिकारी विजय सिंह के निर्देशन में रटलाई वनखंड के मोलक्या के सरहद से गीली लकड़ी से भरे हुए ट्रैक्टर को जप्त कर चालक बिनु नायक पुत्र शंभू लाल नायक निवासी रायपुर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान नाका प्रभारी रटलाई मनोज गुर्जर, महावीर कारीगर ,डग रेंजर नरेंद्र चौधरी, वनरक्षक भेरू सिंह आदि मौजूद रहे।