बकानी: बकानी कस्बे के थाना परिसर में थाना अधिकारी की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
बकानी कस्बे के थाना परिसर में आज गुरुवार को शाम 5:30 बजे थाना अधिकारी की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में थाना अधिकारी ने बकानी कस्बे में कई वर्षों से संचालित हो रहे शीतला माता गरबा मंडल व अन्य मंडलो के सदस्यों से 9 दिन नवरात्र पर्व दुर्गाअष्टमी, विजयदशमी पर्व पर कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई ।