बकानी: कुशालपुरा गाँव में सरकारी ट्यूबवेल को लेकर हुए जमीनी विवाद में गंभीर घायल वृद्ध की हुई मौत
बकानी क्षेत्र के कुशालपुरा गाँव में सरकारी ट्यूबवेल को लेकर कुछ दिनों पूर्व हुए जमीनी विवाद में गंभीर घायल वृद्ध बापू लाल तंवर की आज मंगलवार को शाम 5:00 बजे मौत हो गई । बकानी थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर लिया, मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम फिलहाल बकानी CHC में जारी है ।